सीतापुर । जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को सीतापुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 11 वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना तालगांव पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें महावीर पुत्र फुद्दा निवासी नई बस्ती तालगांव, गुड्डू मिस्त्री पुत्र छोटेलाल निवासी तालगांव तथा छविनाथ, रामआसरे, बच्चू और नन्हा पुत्रगण जगदीश पासी निवासी कलाबहादुरपुर शामिल हैं।
वहीं, थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 179/2025 से संबंधित वारंटी सर्वेश पुत्र भोलाराम निवासी नौरंगपुर को गिरफ्तार किया।
थाना महमूदाबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 378/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त आदिल उर्फ लईक पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी मौज्जमपुर को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
इसके अतिरिक्त, महमूदाबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 417/2026 से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों कमल किशोर पुत्र विशुन कुमार, विशुन कुमार पुत्र रूपनारायण और पूनम मिश्रा पत्नी विशुन मिश्रा, निवासीगण मरहमत नगर, थाना महमूदाबाद को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, सभी 11 अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।