हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी, बांका और मोबाइल बरामद; 12 वारंटियों को भी किया गिरफ्तार
सीतापुर। जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 18 वांछित और वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना सदरपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित पंकज कुमार निवासी सुहेला को बकहुआ रजपारा मोड़ से गिरफ्तार किया। वहीं, वर्ष 2001 के एक मुकदमे में वारंटी हरनाम निवासी जुड़ौरा को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
थाना मछरेहटा पुलिस ने मुकदमा संख्या 253/2026 में वांछित शुभम निवासी हिसामपुर जकरिया को गिरफ्तार किया। इसके अलावा न्यायालय से जारी वारंट के मामलों में 12 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें देवकी, छोटेलाल, सुरेंद्र कुमार, सज्जन कुमार, सूर्य कुमार, राजेंद्र, रामप्रसाद, महेंद्र कुमार, तारावती, पूजा, राजेवरी और राजरानी शामिल हैं। सभी आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया।
थाना महमूदाबाद पुलिस ने एनबीडब्ल्यू मामले में वारंटी ललित कुमार वर्मा निवासी मोहम्मदीपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, थाना मिश्रित पुलिस ने मुकदमा संख्या 268/2026 में दर्ज मामले के आरोपी शत्रोहन निवासी जालेपारा को गिरफ्तार किया।
हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद
थाना तालगांव पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी लवलेश उर्फ मोटू निवासी अकैचनपुर, थाना लहरपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मृतक हीरालाल निवासी भुलभुलिया की गुमशुदगी 9 अक्टूबर 2026 को दर्ज की गई थी। मामले में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर एक बांका और कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि जिले में वांछित अपराधियों और न्यायालय से जारी वारंटों के मामलों में गिरफ्तारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।